मीडिया का राखी प्रेम

न्यूज़रूम में हर कोई गदगद। मजा आ गया। क्या ख़बर हाथ लगी है। टीआरपी तो पक्का मिलेगी। छा गए गुरु। मैदान मार लिया। इस बार नंबरदार चैनलों से हमारी टीआरपी भी बहुत पीछे नहीं रहेगी। एक अनुभवी पत्रकार ने कहा राखी सावंत हमेशा से टीआरपी देती रही है। राखी टीआरपी माता है। दूसरे ने टोका-नहीं नहीं माता कहकर माताओं का अपमान। तीसरे ने कहा-अरे क्या बात करते हो, राखी को माता कहकर आपने राखी का अपमान किया है। इसके लिए आपको भरे न्यूजरूम में माफी मांगनी पड़ेगी। सब लोग जोर से हंस पड़े।

दरअसल राखी सावंत ने निहायत ही फूहड़ तरीके से अपने पिछलग्गू बॉयफ्रेंड अभिषेक के साथ मीडिया का मजाक उड़ाया। राखी और अभिषेक ने मीडिया को कालिख पोतते हुए सबको खूब बेवकूफ बनाया। वैलेंटाइन डे से पहले दोनों ने बकायदा मीडिया में खबर पहुंचवाई की उनकी दोस्ती टूट गई। खबरों में आगे रहने वाले चैनलों ने दोनों का फोनो इंटरव्यू भी चलाया। वाह-वाही भी लूटी। और वैलेंटाइन डे के दिन नेशनल मीडिया के सामने दोनों की दोस्ती फिर से पुख्ता हो गई। वाह क्या दोस्ती है। कैमरे के लिए सबकुछ चलता है। लेकिन इसके लिए जिम्मेदार कोई औऱ नहीं मीडिया ही है। उनके मुंह में खून मीडिया ने ही लगाया। Times Now ने समझदार चैनल बनकर इस मसले पर गंभीर चर्चा भी की। लेकिन सवाल ये है कि अगर आम आदमी ने ऐसा किया होता तो क्या times now ने ऐसी चर्चा की होती। शायद नहीं। चाहे जितने वादे किए जाएं, चाहे जितनी गालियां दी जाएं पर हर चैनल का स्थाई भाव एक ही है।
न्यू चैनलों में काम करने वालों ने अबतक न जाने कितनी गालियां दे दी होंगी मुझे। आपका अधिकार है। किसी को भी कुछ देर के लिए गाली दे सकते हैं। चौड़े होकर। लेकिन ये न समझें की मैं इन मामलों को धुर विरोधी हूं। मैं भी यही करता हूं। पर मन की पीड़ा है उससे आपको तो अवगत कराऊंगा ही।

टिप्पणियाँ

Neelima ने कहा…
सही है ! मीडिया के अन्यान्य प्रेम पात्रों से भी अवगत कराएं !
आवारागर्द ने कहा…
धांसू... गुरु छा गए...दिल की बात कह दी आपने तो... राखी की नौटंकी सबने देखी... पर किसी का दिल नहीं पसीजा.. पर लगता है की न्यूज रूम का दिल अब राखी के लिए काफी पसीज रह है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

'मेरे अंदर का एक कायर टूटेगा'

कौवे की मौन सभा में कुटाई

सृजनात्मकताएं मृत्यु का प्रतिकार हैं