संदेश

फ़रवरी 16, 2008 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मीडिया का राखी प्रेम

न्यूज़रूम में हर कोई गदगद। मजा आ गया। क्या ख़बर हाथ लगी है। टीआरपी तो पक्का मिलेगी। छा गए गुरु। मैदान मार लिया। इस बार नंबरदार चैनलों से हमारी टीआरपी भी बहुत पीछे नहीं रहेगी। एक अनुभवी पत्रकार ने कहा राखी सावंत हमेशा से टीआरपी देती रही है। राखी टीआरपी माता है। दूसरे ने टोका-नहीं नहीं माता कहकर माताओं का अपमान। तीसरे ने कहा-अरे क्या बात करते हो, राखी को माता कहकर आपने राखी का अपमान किया है। इसके लिए आपको भरे न्यूजरूम में माफी मांगनी पड़ेगी। सब लोग जोर से हंस पड़े। दरअसल राखी सावंत ने निहायत ही फूहड़ तरीके से अपने पिछलग्गू बॉयफ्रेंड अभिषेक के साथ मीडिया का मजाक उड़ाया। राखी और अभिषेक ने मीडिया को कालिख पोतते हुए सबको खूब बेवकूफ बनाया। वैलेंटाइन डे से पहले दोनों ने बकायदा मीडिया में खबर पहुंचवाई की उनकी दोस्ती टूट गई। खबरों में आगे रहने वाले चैनलों ने दोनों का फोनो इंटरव्यू भी चलाया। वाह-वाही भी लूटी। और वैलेंटाइन डे के दिन नेशनल मीडिया के सामने दोनों की दोस्ती फिर से पुख्ता हो गई। वाह क्या दोस्ती है। कैमरे के लिए सबकुछ चलता है। लेकिन इसके लिए जिम्मेदार कोई औऱ नहीं मीडिया ही है। उनके मुंह